Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री विजय पर विवादित टिप्पणी के आरोप में डीएमके विधायक गिरफ्तार

तमिलनाडु के विलाथिकुलम से डीएमके विधायकमार्कंडेयनको आज तड़के पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया । उनकी गिरफ्तारी तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में डीएमके की आमसभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के संदर्भ में की गई है।

20 Jul 2026

मुख्यमंत्री विजय पर विवादित टिप्पणी के आरोप में डीएमके विधायक गिरफ्तार

तूतीकोरिन (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विलाथिकुलम से डीएमके विधायकमार्कंडेयनको आज तड़के पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया । उनकी गिरफ्तारी तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में डीएमके की आमसभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के संदर्भ में की गई है।

डीएमके विधायक मार्कंडेयन की गिरफ्तारी से डीएमके सकते में है। कुछ दिन पहले कोविलपट्टी के पास डीएमके की ओर से मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए एक आमसभा आयोजित की गई थी। इस सभा में डीएमके के आर. एस. भारती, पूर्वमंत्री तथा वर्तमान विधायक सहित कई नेता शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि इस आमसभा में मंच से मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री विजय के बारे में धमकी भरे लहजे में कुछ विवादित शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, “भ्रष्टाचार का पूरा स्वरूप तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।”

विधायक की इस टिप्पणी से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसके बाद टीवीके के तूतीकोरिन जिला पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मार्कंडेयन के विरुद्ध मानहानि और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आज तड़के 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी विलाथिकुलम स्थित मार्कंडेयन के घर पहुंचे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मार्कंडेयन की गिरफ्तारी की सूचना पर उनके घर के सामने बड़ी संख्या में डीएमके पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। जब पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए तूतीकोरिन एसपी कार्यालय ले जाने लगी, तब उनके समर्थकों ने पुलिस वाहन का घेराव कर किया। समर्थकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री विजय पर विवादित टिप्पणी के आरोप में डीएमके विधाय
तमिलनाडु के विलाथिकुलम से डीएमके विधायकमार्कंडेयनको आज तड़के पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया । उनकी गिरफ्तारी तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में डीएमके की आमस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News